पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस में युवाओं ने निभाई भागीदारी

मतदाता दिवस में युवाओं ने निभाई भागीदारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, युवाओं को दिलाई शपथ
भास्कर न्यूज. सिरोही
जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के अरविंद पैवेलियन में कलेक्टर रघुवीर सिंह ने युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके एसडीएम कालूराम खौड़, कालंद्री उपतहसीलदार वेनाराम, भाजपा जिला महामंत्री विरेंद्र सिंह चौहान, लायंस क्लब अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति समेत गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
इधर, राजकीय प्राथमिक स्कूल सरतरा में संस्थाप्रधान खेताराम मेघवाल की उपस्थिति में मतदाता दिवस मनाया गया। बीएलओ वीराराम मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नए मतदाताओं को तिलक लगाकर व गुड बांटकर स्वागत किया गया। इस मौके राजेंद्र पटेल, विक्रमादित्य समेत कई लोग मौजूद थे। राजकीय उ\\\'च माध्यमिक स्कूल वेलांगरी में गणपत सिंह देवड़ा व नवाराम मेघवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया गया। बीएलओ जितेंद्र कलांवत, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा, मूल सिंह देवड़ा, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार ने युवा मतदाताओं को संबोधित किया।
शिवगंज . राष्ट्रीय मतदान दिवस पर शनिवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों व लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल एरनपुरा में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार नंदकिशोर दाधीच के मुख्य आतिथ्य एवं मॉर्डन डिफेंस उच्च माध्यमिक स्कूल में संस्था निदेशक नरेंद्रसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सरूपगंज . समीपवर्ती ग्राम पंचायत काछोली में प्रधानाध्यापक जवाहरलाल पुरोहित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके बीएलओ मोहनलाल, सचिव दलपतसिंह राठौड़, धनाराम तथा खाखरवाड़ा में अध्यापक उमरावसिंह, राकेश गुप्ता ने मतदाताओं व लोगों को लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका, मतदाता सूचि में नाम जुडवाने, हटाने एवं संसोधन प्रक्रिया की जानकारी दी। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक स्कूल कोदरला में प्रधानाध्यापक अमृतलाल पुरोहित की अध्यक्षता तथा राजकीय प्राथमिक स्कूल खोखरीखेड़ा में बीएलओ कालूराम गरासिया की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रोहिड़ा . समीपवर्ती वालोरिया गांव में ग्राम सेवक एवं बीएलओ सुरेश कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके सरपंच कलाराम गमेती, बीएलओ ओमप्रकाश, राजकीय माध्यमिक स्कूल के संस्थाप्रधान सतीश सुथार एवं बीएलओ मणीलाल, रोजगार सहायक रावाराम व आंगनवाडी कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी क्रम में मांडवाड़ा देव गांव के पिटारी पादर राजकीय प्राथमिक स्कूल में बीएलओ व ग्राम सेवक भरत प्रजापत की अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया। इस मौके सरपंच मीनाराम गमेती, संस्थाप्रधान शैतानसिंह, मुकेश कुमार, अंबालाल, रोजगार सहायक नरेश कुमार समेत ग्रामीण मौजूद थे। समीपवर्ती भीमाना गांव में राजकीय माध्यमिक स्कूल में बीएलओ
माउंट आबू . शहर के राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में मतदान दिवस का आयोजन किया गया।
मंडार . कस्बे के कोलीवास राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके वार्ड सदस्य बीपीन जैन ने मतदाताओ को शपत दिलाई तथा चुनाव में अपने मत का उपयोग करने के लिए अपील की। इस मौके अध्यापक चुन्नीलाल रावल, फौजाराम रावल, कालूराम जीनगर, सकीना बोहरा, कल्पना रावल समेत अध्यापक मौजूद थे।