- Hindi News
- खुले नाले में फंसी कार, जैक से निकाली बाहर
खुले नाले में फंसी कार, जैक से निकाली बाहर
आजाद चौक में कार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, शहर में कई जगह और भी खुली पड़े है मेन हॉल।
भास्कर न्यूज . शिवगंज
शहर की विभिन्न सड़कों पर पानी निकासी के लिए बनी हुई नालियों के खुले रहने से आए दिन उसमें वाहनों के टायर फंस रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को आजाद चौक में सवेरे करीब साढ़े दस बजे एक कार निकल रही थी, तभी उसका अगला पहीया खुली नाली में गिर कर फंस गया। कार के व्हील को नाली से निकालने के लिए लोगों ने काफी प्रयास भी किया, लेकिन टायर बूरी तरह फंसने के कारण नाली के अंदर से निकल ही नहीं रहा था। इसके बाद चालक ने कार की चैसिंज पर जैक लगाकर टायर को बाहर निकाल दिया। आजाद चौक के व्यापारी प्रकाश टांक ने बताया कि नाली पर पहले लोहे की जाली लगी हुई थी, उसके जंग लगने से टूट गई है। ऐसे में खुली पड़ी इस नाली से आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इस संबंध में कई बार नगरपालिका के अधिकारियों को अवगत करवा तथा नाली को ढ़कने की मांग भी की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान ही दे रहे है।
यहां पर भी है खुली नाली
शहर में मस्जिद गली, छावणी मोहल्ले में हनुमान चौक, सुभाषनगर, निजी बस स्टैंड , अग्रसेन सड़क नुक्कड़ समेत सड़कों पर भी खुली नाली होने से हमेशा ही हादसे की आशंका रहती है। विशेषकर रात के समय इन मेनहॉलों के पास से वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल होता है।