पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय बनी चैम्पियन

प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय बनी चैम्पियन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज . खेल सप्ताह के दौरान राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को छात्र संघ की ओर से वॉलीबाल व क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच में वाणिज्य संकाय ने जीत हासिल की है। महाविद्यालय के प्राचार्य मोतीसिंह चौहान ने बताया कि वॉलीबाल के फाइनल में वाणिज्य संकाय टीम ने प्रथम व द्वितीय कला संकाय की टीम को पराजित किया। सेमी फाइनल में वाणिज्य संकाय ने विज्ञान संकाय की टीम को हराया, जबकि प्रथम व द्वितीय कला टीम ने तृतीय वर्ष कला टीम को पराजित किया था। इस प्रकार क्रिकेट प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष कला टीम को ३४ रनों से हराया। इस दौरान अशोक गहलोत, शिशिर शर्मा व नवीन कच्छवाह ने अंपायरिंग की। प्राचार्य चौहान ने बताया कि लेख सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को एथलेटिक्स स्पद्र्धाओं का आयोजन किया जाएगा।