- Hindi News
- धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति और ज्ञान का बताया महत्व
धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति और ज्ञान का बताया महत्व
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बाला साहेब देशपांडे की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित, शहर में निकली कलश यात्रा
भास्कर न्यूज . पिंडवाड़ा
संत कृपाराम महाराज ने कहा कि भारत के लोग सुखी और स्वास्थ्य है इसका कारण है कि यहां छह ऋतुएं होती है और इसका फायदा लेने के लिए यहां विदेश से भी लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि सत्संग में शब्दों के तीर चलते हैं, जो सीधे दिल में उतरते हैं, जिससे भविष्य उज्जवल हो जाता है। वे शनिवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बाला साहेब देशपांडे की जन्म शताब्दी के मौके शहर के आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज लोग कानून कायदे बताते है, लेकिन ये नहीं जानते कि कानून से बदलाव नहीं हो सकता। बदलाव तो केवल प्यार से संभव है। उन्होंने कहा कि आज विदेशी कहते हैं कि हमारे यहां पर वाटर प्रूफ बिल्डिंग है, सबसे पड़े पत्रकार है, लाइव चैनल है, हमारे लोग आग में चलते हैं, लेकिन ये नहीं जानते ही सबसे बड़ पत्रकार तो हमारे यहां सतयुग से ही नारद जी है। लाइव चैनल तो अब चलने लगे हैं, लेकिन भारत में महाभारत के समय संजय ने धृतराष्ट्र को जीवंत वृतांत बताया हुआ है। वहीं वाटर प्रूफ बिल्डिंग तो द्वारिका में और होलिका तो आग में जाकर बैठ गई थी। इसलिए विदेशी वस्तुतियों का त्याग करें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विजय कुमार ने कहा कि 2015 के बाद भारत विश्व की प्रमुख ताकत होगी। कार्यक्रम में पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश रावल, सुरेंद्र मेवाड़ा, शंकरलाल सोनी, घरट सरपंच अर्जुन गरासिया, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशु वशिष्ट, दुर्गाराम गरासिया, प्रकाश पुरोहित मौजूद थे।
शहर में निकली कलशयात्रा
कार्यक्रम की शुरूआत शहर के मंगलकलश चौहारे से विशाल कलश यात्रा के साथ की गई, जो द्वारिकाधिश मंदिर, रावल गली, हनुमान मंदिर, हैडगेवार चौक, उदयपुर रोड होते हुए विद्या मंदिर पहुंची, जहां संत कृपाराम महाराज एवं उनके गुरु राजाराम महाराज का स्वागत किया गया। सम्मेलन में संदीप फाउंडेशन लंदन के केसी जैन ने अध्यक्षता की तथा बिनानी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज शर्मा मुख्य अतिथि, सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री भगवान सहाय, राधिका लड्डा और गोवाराम गरासिया विशिष्ठ अतिथि थे।