पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की बैठक हुई

भाजपा की बैठक हुई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही . भाजपा नगर मंडल की बैठक डाक बंगले में विधायक ओटाराम देवासी एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के आतिथ्य में हुई। बैठक में आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत के सिरोही प्रवास को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विरेंद्रसिंह चौहान ने नगर के प्रत्येक क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाने तथा महिलाओं को भी कार्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सगरवंशी ने कार्यक्रम को कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। विधायक ओटाराम देवासी ने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को अपनी भागीदारी एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में जिला महामंत्री लुंबाराम चौधरी, अशोक पुरोहित, धनपतसिंह, नगर महामंत्री शंकरसिंह परिहार, शरीफ भाई, गोविंद माथुर, कांतिलाल सैन, गोविंदसिंह बारड, जितेंद्र खत्री, रणछोड़ पुरोहित, भवानीसिंह और नारायण देवासी सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।