गोवंश सहित ४ वाहन जब्त, ४ जने गिरफ्तार
सिरोही . कालंद्री पुलिस ने रात को नाकाबंदी के दौरान चार वाहनों में बिना परमिट के गोवंश गोगुंदा ले जाने के आरोप में वाहन जब्त कर गोवंश को ऊड़ गोशाला में भेज दिया। कालंद्री थाने के हैड कांस्टेबल जितेंद्रसिंह ने शुक्रवार देर रात को नाकाबंदी के दौरान बिना पास परमिट के धोरीमन्ना से गोगुंदा ले जा रहे पिकअप में रखे ४ बैल, दूसरे पिकअप में ४ बैल, मिनी ट्रक में ७ और ट्रक में १७ बैल ले जाते पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाने ले गए तथा वाहनों के चालक राजसमंद निवासी रोशन लाल बंजारा, दिनेश बंजारा, बद्रीलाल बंजारा और काकरोली निवासी शंकरलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।