पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २० साल बाद आबूरोड में सामूहिक रूप से मनाया राष्ट्रीय पर्व

२० साल बाद आबूरोड में सामूहिक रूप से मनाया राष्ट्रीय पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरोही
जिले भर में गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके स्कूलों में विभिन्न आयोजन हुए और प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इस बार जिले के आबूरोड शहर के लिए गणतंत्र दिवस खास अवसर लेकर आया। पिछले कई सालों से इस शहर में राष्ट्रीय पर्व सामूहिक रुप से नहीं मनाए जाते, लेकिन इस बार यहां नई शुरुआत हुई और शहर के दरबार स्कूल में गणतंत्र दिवस सामूहिक रुप से मनाया गया। अब हर साल यहां राष्ट्रीय पर्व सामूहिक रुप से ही मनाए जाएंगे। इधर, गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह सिरोही के अरविंद पवेलियन में हुआ। जहां ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने शारीरिक व्यायाम एवं साहसिक करतबों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही देश की सांस्कृतिक विविधता की झलक भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मार्च पास्ट हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे पुलिस बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ((संबधित समाचार पेज १६ पर भी))