पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरोही शहर के २ और वीरवाड़ा गांव के १५ मकानों में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

सिरोही शहर के २ और वीरवाड़ा गांव के १५ मकानों में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरोही
शहर सहित वीरवाड़ा गांव में चोरों ने एक रात में १७ मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने जेवरात, कपड़ों सहित गाडिय़ों से डीजल व उनकी बैटरी चुराई। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदात में चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात, कीमती सामान, वाहनों से डीजल व बैटरी पर हाथ साफ किए। जिला मुख्यालय समेत शहरी सीमा से सटे वीरवाड़ा गांव में एक ही रात में इतनी बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। जिले में इन दिनों चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है।
हाईवे से सटी शहर की राज कॉलोनी निवासी प्रकाश रावल परिवार सहित उदयपुर में शादी के लिए गए थे। २६ जनवरी की शाम को घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। चोरों ने घर से सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान को चुरा लिया। प्रकाश रावल ने बताया कि शनिवार दोपहर को परिवार सहित उदयपुर शादी में गए थे। वहां से वापस छह बजे सिरोही पहुंचे तो देखा तो मकान के सभी ताले टूटे पड़े थे। स्टोर कक्ष में रखी दोनों आलमारियां व कवाड के ताले व सेफ को तोड़ उसमें रखा सारा सामान बिखर चोर सोने व चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गए। शेष - पेज १६