- Hindi News
- चंद्रावती नगरी में उत्खनन परीक्षेत्र कार्य का क्षेत्र बढ़ाया
चंद्रावती नगरी में उत्खनन परीक्षेत्र कार्य का क्षेत्र बढ़ाया
भास्कर न्यूज - आबूरोड
चंद्रावती क्षेत्र में सोमवार को किए गए खनन में संग्रहालय के आसपास चिंहित किए गए क्षेत्रों में खनन कार्य जारी रहा। पूर्व में खोदे गए स्थान का परीक्षेत्र बढ़ाते हुए आसपास के क्षेत्र में खुदाई की जा रही है। इस क्षेत्र में बताए जा रहे किले के पीछे की दीवारे व इसके बुर्ज के आसपास के क्षेत्र में खुदाई कर मिट्टी हटाने का कार्य जारी रहा।
प्रोफेसर जीवन खरगवाल ने बताया कि इस स्थान की सफाई के बाद निकाले गए सामान की जांच व तथ्यों के एकत्रिकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, तब तक इस क्षेत्र में खुदाई जारी रहेगी। सोमवार को चंद्रावती नगरी में एक अन्य स्थान पर खुदाई का कार्य भी शुरू किया गया। प्रोफेसर ने बताया कि खुदाई स्थल से काफी दूर इस दूसरे स्थान को इसलिए चिंहित किया गया है कि संभवत: वर्तमान खुदाई का स्थान राजा अथवा कुलीन वर्ग के लोगों का रहा होगा। इसलिए दूर के अन्य स्थान पर खुदाई कर आसपास की बस्ती व वातावरण का अनुमान
लगाया जाएगा।