- Hindi News
- अधिकारियों और एडवाइजरों को किया सम्मानित
अधिकारियों और एडवाइजरों को किया सम्मानित
सिरोही - सुंदरम क्रेडिट को आपरेटिव सोसायटी मल्टीस्टेट के मार्ग दर्शक विजय रावल ने सोसायटी के अभिकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, इसके लिए जीवन में लक्ष्य निर्धारण के साथ कड़ी मेहनत जरुर है।
इस मौके सराहनीय व्यवसाय करने वाले अधिकारियों एवं एडवाइजरों को सम्मानित किया गया। सोसायटी के प्रबंध संचालक दिलीप रावल ने कहा कि सोसायटी का १६ फरवरी को स्थापना दिवस है, जिसे सुंदरम सप्ताह के रुप में मनाया जाएगा। ९ से ११ फरवरी तक एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर एवं १२ से १५ फरवरी तक सभी शाखाओं में मेहंदी प्रतियोगिता होगी। १६ फरवरी को रक्त जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
 बिजनेस प्लस