पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों ने बढ़ाए अनुशासन भरे कदम

स्वयंसेवकों ने बढ़ाए अनुशासन भरे कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरोही
घोष की मधुर धुनों के बीच कंधों से कंधे और कदमों से मिलते कदम, आसमान में गूंजते मां भारतीय के जयकारे और हर चौराहों और सड़कों पर स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा से स्वागत, तो शहर में जगह-जगह की गई रंगोली और सजावट और शहर में उत्सव का माहौल। अनुशासन के साथ सीना ताने आगे बढ़ते स्वयंसेवकों को देखने के लिए जो जहां था वहीं ठहर गया। अनुशासन भी ऐसा कि शहर के अलग अलग रास्तों से निकले स्वयंसेवक पहले से बताए गए ठीक समय पर सरजावाव पर पहुंच गए। मौका था शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से निकाला गया विविध धारा पथ संचलन। शहर में सवेरे से ही जिलेभर के स्वयंसेवक पहुंचना शुरू हो गए थे और दोपहर को शहर के चार अलग-अलग जगहों पथ संचलन शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अरविंद पैवेलियन पहुंचे, जहां हिंदू शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसे संघ के सरसंघचालक मोहनराव भावगत ने संबोधित किया।
पथ संचलन के तहत शहर के रामझरोखा मैदान से दोपहर 12.59 बजे शक्ति संचलन, सरकेएम स्कूल से 1.01 बजे भक्ति संचलन और अरविंद पैवेलियन से 12.52 बजे समरसता संचलन शुरू हुआ। इसमें रामझरोखा से शुरू हुआ शक्ति संचलन शहर के भाटकड़ा स्कूल, कल्पतरू होटल, रामदेवजी मंदिर, बस स्टैंड, शाहजी की बाड़ी होते हुए राजमाता धर्मशाला पहुंचा। वहीं सरकेएम स्कूल से रवाना हुआ संचलन नयावास चौक, खोखा खेजरा, सारणेश्वर दरवाजा, महल चौराहा, नीलमणी चौक होते हुए खंडेलवाल मंदिर पहुंचा। पैवेलियन से रवाना हुआ संचलन गोयली चौराहा, पीडब्ल्यूडी गरबा स्थल, हाउसिंग बोर्ड कार्नर, कृष्णापुरी चबूतरा, सरकेएम स्कूल होते हुए पुलिस थाना पहुंचा। वहीं पथ संचलन की चतुर्थ धारा बाबा रामदेव गार्डन रवाना हुई, जो पुराना बस स्टैंड, आयुर्वेदिक अस्पताल, नीलमणी चौक, महल चौराहा, बग्गीखाना, सरकेएम स्कूल, अहिंसा सर्कल, गोयली चौराहा होते हुए पैवेलियन पर पहुंची।