- Hindi News
- शिविर में 18 प्रकरणों का मौके पर किया निस्तारण
शिविर में 18 प्रकरणों का मौके पर किया निस्तारण
भास्कर न्यूज - शिवगंज
आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं को सुनने एवं उसका समाधान करने के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाए गए अभियान के तहत बुधवार को पंचायत समिति के सभाभवन में संपर्क समाधान शिविर का आयोजन रखा गया, जिसमें 18 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं शेष 10 प्रकरणों में उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पालना रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।
शिविर का शुभारंभ सवेरे 10 बजे हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला, जिसमें नगरपालिका के तीन, पंचायत समिति के चार, रसद विभाग का एक, कृषि विभाग का एक, बिजली वितरण निगम के तीन, सार्वजनिक निर्माण विभाग का एक व राजस्व विभाग के 12 कुल 28 प्रकरण दर्ज हुए। इसमें से 18 प्रकरणों को मौके पर ही निपटाया गया, जबकि अन्य 10 प्रकरणों के लिए उपखंड अधिकारी महिपाल भारद्वाज ने 7 दिन में पालना रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।
शिविर में तहसीलदार नंदकिशोर दाधीच, पंचायत समिति के विकास अधिकारी शैलेंद्र जोशी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशल औहरी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता वीआर गर्ग, नगरपालिका के कार्यालय सहायक जगदीश बारोलिया, बिजली वितरण निगम, सिंचाई विभाग, सार्वजनिक विभाग के सहायक अभियंता, महिला व बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग के भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, ग्रामसेवक समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
> शिवगंज. संपर्क समाधान शिविर में प्रकरणों का निस्तारण करते अधिकारी।
- पंचायत समिति सभाभवन में संपर्क समाधान शिविर का हुआ आयोजन