पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत रामपुरा में उपचुनाव 14 को

ग्राम पंचायत रामपुरा में उपचुनाव 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरोही
पंचायतीराज संस्थाओं में 30 नवंबर 2013 तक रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव के अंतर्गत जिले में पंचायत समिति सिरोही के ग्राम पंचायत रामपुरा के वार्ड सं. 9 के पंच के रिक्त पद के लिए 14 फरवरी को उप चुनाव होंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक व विधिक सहायतार्थ प्रयोजनार्थ तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिरोही को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रघुवीर सिंह मीना ने बताया कि तहसीलदार सिरोही ग्राम पंचायत क्षेत्र रामपुरा में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव संपादित कराने एवं निर्वाचन की सूचना नियंत्रण कक्ष को समय-समय पर भिजवाने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी रहेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड पंच के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने, संवीक्षा एवं नाम वापसी इत्यादि कार्य के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर तथा मतदान दल 12 फरवरी को सवेरे 10 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रशिक्षण देकर रवाना किया जाएगा। नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट अपने वाहन के साथ जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण में पहुंच कर रिटर्निंग ऑफिसर व मतदान दल को अपने साथ रवानगी कराएंगे तथा 13 फरवरी को नामांकन पत्र भरने, संवीक्षा एवं नाम वापसी इत्यादि कार्य की समाप्ति के बाद निर्विरोध निर्वाचन होने की दशा में पुन: जिला मुख्यालय पर लाएंगे। मतदान आवश्यक होने की स्थिति में 14 फरवरी को मतदान व मतगणना करवाकर मतदान एवं चुनाव परिणाम की सूचना नियंत्रण कक्ष को भिजवाकर मतदान दल के साथ मुख्यालय पर मतदान सामग्री एवं चुनाव परिणाम का रिकार्ड जमा कराएंगे।