पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने मकान के ताले तोड़ चुराए जेवरात

चोरों ने मकान के ताले तोड़ चुराए जेवरात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. शहर की सरस्वती नगर मोहल्ला स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब ढ़ाई लाख के जेवरात व अन्य सामान चुरा लिया है। मकान का मालिक बाहर रहता है एवं मकान किराए पर दिया हुआ है। वारदात के दिन किराएदार भी मकान से बाहर गया हुआ था। सरस्वती नगर मोहल्ला निवासी भरत कुमार पुत्र चुन्नीलाल घांची ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि वह गोवा में व्यापार करता है एवं मकान को किराए पर दिया हुआ है। उसके मकान में गत 23 जनवरी को चोरों ने दरवाजे के ताले तोड़कर सोने की चैन, कंठी, चांदी के कमरबंध, चंडा, पायल, 18 चांदी के सिक्के सहित साढ़े आठ हजार रुपए व कपड़े चुरा लिए है।