मामूली बात को लेकर छात्रों में मारपीट
भास्कर न्यूज - सरूपगंज
. कस्बे के सुभाष सर्कल पर स्कूल के बाहर छात्रों की मामूली सी बात को लेकर मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर छात्रों को छुड़वाया। इस संबंध में एक छात्र ने तीन छात्रों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
थानाप्रभारी रामसिंह पूनिया ने बताया कि कस्बे के मीणावास निवासी अनिल कुमार पुत्र भगवानाराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मध्यावकाश में स्कूल के बाहर आया, तभी बिना किसी बात के शाहरुख खान, आजाद खान व अकरम खान
ने उसके साथ लात घुसों से मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट होते देख बदाराम मीणा, सुभाष एवं कल्पेश छुड़वाने आए तो उन्होंने उनके
साथ भी मारपीट करने लगे, जिससे उसके पीट, आंख व शरीर पर चोटें आई। पुलिस ने इस
मामले में कादर खां पुत्र कासम खां व शाहरूख खान पुत्र शेर मोहम्मद को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।