- Hindi News
- वार्षिक सांस्कृतिक समारोह घुंघरु 2014 कल
वार्षिक सांस्कृतिक समारोह घुंघरु 2014 कल
सिरोही. राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह घुंघरु 2014 का आयोजन शुक्रवार दोपहर 12 बजे शुरु होगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। प्राचार्य महेंद्रकुमार गुप्ता के अनुसार सांस्कृतिक समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, विधायक ओटाराम देवासी की अध्यक्षता तथा पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, नगरपरिषद सभाध्यक्ष जयश्री राठौड़ एवं उपसरपंच विक्रमसिंह देवड़ा के विशिष्ठ आतिथ्य में होगा। नियमित छात्राओं ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्राचार्य ने बताया कि समारोह में महाविद्यालय की ओर से आमंत्रित अतिथियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
- - -