पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोवंश की सुरक्षा के लिए सरकार बनाएगी गो मंत्रालय

गोवंश की सुरक्षा के लिए सरकार बनाएगी गो मंत्रालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिवगंज
विधायक ओटाराम देवासी ने कहा है कि रा\\\'य में गोवंश की सुरक्षा एवं पालन पोषण के लिए राज्य सरकार की ओर से शीघ्र ही गो मंत्रालय बनाया जाएगा। हाल ही में इस बारे में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे से हुई मुलाकात दौरान मांग भी की जा चुकी है। देवासी गुरुवार को श्रीराम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति गौशाला में आयोजित पशु शरण गृह एवं भामाशाह सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी महिपाल भारद्वाज ने की।
विधायक देवासी ने कहा कि रा\\\'य में गोवंश की घटती संख्या को रोकने की जरूरत है, इसके लिए गोशालाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। कई गोशालाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने से गोवंश को पालन में संचालकों को काफी दिक्कतें होती है। इस समस्या का समाधान गो मंत्रालय के खोले जाने के बाद हो जाएगा। देवासी ने गोशाला में पल रहे गोवंश के पालन-पोषण की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मोदी ने कहा कि गोसेवा सर्वोपरि सेवा है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे अगर गाय को गुड़ खिलाया जाए तो ऐसे व्यक्ति के घर में हमेशा ही सद्भावना बनी रहेगी।
पूर्व विधायक तारा भंडारी ने कहा कि गाय हमारी माता है, इसे सड़कों पर खुला नहीं छोडऩा चाहिए एवं खुले घूमने वाले गोवंश को आवारा कहना भी गलत है। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड चेन्नई के मनोनीत सदस्य बाबूलाल वी जैन ने गोशाला की कमजोर स्थिति को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। समारोह में पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने देश की संस्कृति को बचाने के लिए गोवंश की सुरक्षा को अत्यंत जरूरी बताया। नगरपालिका सुमेरपुर के अध्यक्ष सुभाषचंद अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। समारोह में गोशाला मंत्री बाबूलाल माली ने संस्था की प्रस्तावित योजनाओं के साथ विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में गोशाला अध्यक्ष फतेहसिंह राव ने सभी अतिथियों, दानदाताओं व नागरिकों का आभार जताया। समारोह का संचालन नवरतन आर्य ने किया।