पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता’

‘लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चबुढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित
भास्कर न्यूज - रेवदर
भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक बुढेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सांसद देवजी एम पटेल के मुख्य आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। बैठक में विधायक जगसीराम कोली एवं जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके सांसद पटेल ने कहा कि प्रदेश में सरकार बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष ध्यान दे रही है और जल्द ही इसका लाभ जनता को भी मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि जनता केंद्र की कांग्रेस सरकार और उसकी नीतियों से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, जिससे आमजन को राहत मिल सके। बैठक को जिलाध्यक्ष पुरोहित, पंचायत समिति उप प्रधान अर्जुन पुरोहित ने भी संबोधित किया। इस मौके महंत लहरगिरी महाराज, जालोर जिला महामंत्री भारताराम देवासी, भाविन पाठक, भाकस प्रांत अध्यक्ष हीरालाल चौधरी, सेलवाड़ा सरपंच डूंगरसिंह, पूर्व प्रधान कालूराम चौधरी, वचनाराम देवासी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोंविद कर्मावत, मंडल उपाध्यक्ष मगाराम देवासी, महामंत्री अनिल अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य हंसमुख जैन, झालाराम पुरोहित, तलकाराम लोहार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष असरफ, अल्पसंख्यक पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी कासम, मंशाराम सुथार, रमेश जैन, जयसिंह राव, अजितसिंह निंबोड़ा, चुन्नीलाल घांची, नवीन दवे, ओमप्रकाश वैष्णव, प्रकाश मेघवाल, सुरेश घांची, जामतसिंह, पोपट अग्रवाल, सुरेश जोशी और नारायण समेत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।