पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायरमेंट के दो साल बाद भी चयनित वेतनमान का लाभ नहीं

रिटायरमेंट के दो साल बाद भी चयनित वेतनमान का लाभ नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
एबीईईओ के पद से रिटायरमेंट के दो साल बाद भी चयनित वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। यह मामला है कपासन के सेवानिवृत एबीईईओ कमलेश्वर नाथ योगी का।
योगी 27 महीने पहले रिटायर हुए, लेकिन उनका चयनित वेतनमान विभाग की लापरवाही से पांच साल से अटका हुआ है। योगी के अनुसार उनकी पदोन्नति डीपीसी से व्याख्याता अंग्रेजी के पद पर राउमावि गिलूंड ((राजसमंद)) में हुई थी। आठ दिसंबर 1997 को शिक्षा प्रसार अधिकारी पंचायत समिति कपासन के पद पर पदस्थापन हो जाने से 30 सितंबर 2011 तक इस पद कार्य किया। इस तारीख को सेवानिवृत भी हो गए। उनका चयनित वेतनमान प्रकरण 2008 में कपासन बीईईओ कार्यालय से डीईईओ चित्तौडग़ढ़ एवं उपनिदेशक कार्यालय उदयपुर के माध्यम से निदेशालय बीकानेर को 30 अक्टूबर 2009 को भिजवाया। इसके बाद कई बार आक्षेप की पूर्ति कर प्रकरण फिर निदेशालय को भिजवाया, लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। योगी का कहना है कि विभाग में लापरवाही व संवेदनहीनता के कारण पांच साल से उनका प्रकरण अटका हुआ है। यदि अब जल्द इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होगी तो, न्यायालय की शरण या अनशन का सहारा लूंगा।