पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल का बैरियर तोड़ भागी थी कार

टोल का बैरियर तोड़ भागी थी कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुटेरों की तलाश में कई जगह दबिश
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
शहर के कैलाशनगर क्षेत्र स्थित न्यू अहिंसा नगर कॉलोनी में व्यवसायी के हाथ से मंगलवार रात सवा लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भागे बदमाशों की कार गंगरार टोल नाके पर बैरियर तोड़कर भीलवाड़ा की ओर भाग निकली। इस मामले में पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में टीमें भेजकर दबिश दे रही है।
रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी सुनील जागेटिया को लग्जरी कार में सवार बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाते हुए उनके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब सवा लाख रुपए समेत एक मोबाइल व कुछ कागजात थे। कार भीलवाड़ा नंबर पासिंग थी। लूट के शिकार जागेटिया ने पुलिस को बताया कि कार के आगे आरजे 06 व पीछे के नंबर 7174 या 7471 थे। इन नंबरों की संभावना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू करने के साथ ही वाहनों की जांच भी शुरू की। हालांकि यह नंबर भी चोरी के होने की आशंका जताई जा रही है। डीएसपी बृजेश सोनी, कोतवाली के द्वितीय थानाधिकारी गजसिंह भी मौके पर पहुंचे।
गंगरार सीआई वृद्धिचंद गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलते ही जाब्ता टोल नाके पर पहुंच गया, मगर एक संदिग्ध कार करीब पांच मिनट पहले ही भीलवाड़ा मार्ग पर स्थित टोल नाके पर टोल फ्री वाहनों को निकालने वाली साइड के प्लास्टिक बैरियर को तोड़कर भाग निकली। कार की गति तेज होने के कारण नंबर पता नहीं चल पाए। इधर, एसपी प्रसन्न खमेसरा ने जिले में नाकाबंदी कराने के साथ ही भीलवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। रात को राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री व भाजपा नगर महामंत्री किशन पिछोलिया, भरत जागेटिया, सुनील जागेटिया आदि कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दी।