पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले को मिली छह नई जननी एक्सप्रेस

जिले को मिली छह नई जननी एक्सप्रेस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
प्रसव के लिए महिलाओं को अस्पताल लाने तथा वापस घर छोडऩे के लिए जिले को छह नए जननी एक्सप्रेस वाहन मिले है। निंबाहेड़ा के सामान्य अस्पताल के अलावा पांच सीएचसी के लिए आबंटित नई गाडिय़ां फरवरी के पहले सप्ताह तक संबंधित अस्पतालों को भेज दी जाएगी।
जिले में पहले से 12 जननी एक्सप्रेस ((104 नंबर)) गाडिय़ां संचालित है। ये सभी मारूति वैन है। सरकार ने अब तक जननी एक्सप्रेस से वंचित चल रहे सीएचसी को भी हाल में ये वाहन आबंटित कर दिए, लेकिन इस बार वैन की बजाय टाटा सूमो है। जिला मुख्यालय पर छह टाटा सूमो पहुंच चुकी है। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार टांक ने बताया कि ये नई जननी एक्सप्रेस जिले के छह अस्पतालों से संचालित होगी। इसमें निम्बाहेड़ा सामान्य अस्पताल के अलावा बड़ीसादड़ी,
बस्सी, बेगूं, कपासन एवं डूंगला सीएचसी शामिल है।
सीएमएचओ ने बताया कि नई गाडिय़ों पर 104 नंबर के स्टीकर लगाने सहित ड्राइवरों की व्यवस्था के लिए प्रक्रिया चल रही है। संभवतया यह काम जनवरी अंत तक पूरा हो जाएगा और फरवरी के पहले सप्ताह में यह गाडिय़ां संबंधित अस्पतालों को भेज दी जाएगी। अब जिले में जननी एक्सप्रेस के कुल18 वाहन हो गए हैं।
यह है उपयोग: जननी एक्सप्रेस वाहन गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल तक लाने एवं प्रसव बाद अस्पताल से घर पहुंचाने, नवजात शिशु की 30 दिन में तबीयत खराब होने की सूचना पर घर से अस्पताल लाने, वापस घर तक पहुंचाने तथा कुपोषित बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाने में उपयोग आते हैं।



नई गाडिय़ां निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, बस्सी, बेगूं, कपासन एवं डूंगला सीएचसी के लिए

> चित्तौडग़ढ़. जिल औषधि केंद्र परिसर में खड़ी नई गाडिय़ां।