पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सराय ध्वस्त मामले में जांच की मांग

सराय ध्वस्त मामले में जांच की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
भूपालसागर पंचायत समिति के सांवता गांव में गत दिनों मोक्षधाम में बन रही सराय की आरसीसी ध्वस्त होने के मामले में घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत करते हुए जांच की मांग की गई है।
सांवता के शंकर सेन, हेमराज, अंबालाल, देवीलाल, लखमा रैगर, रतनलाल गाडरी, पूरण गुर्जर, शंकरलाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि भूपालनगर पंचायत की ओर से सांवता के मोक्षधाम में सार्वजनिक सराय का निर्माण कराया जा रहा था। गत दिनों आरसीसी के पटिये खोलने के दौरान समस्त निर्माण भरभराकर गिर गया। इससे पंचायत को दो से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ।
ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री घटिया होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें भ्रष्टाचार की आशंका हो रही है। मामले की जांच कर पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।