कपासन में हॉली डे ट्रेन ठहराव की मांग
कपासन. उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित हॉली डे ट्रेन के यहां ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सहित उच्च अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिला मंत्री नंदकिशोर टेलर ने ज्ञापन में कहा कि जयपुर-उदयपुर के बीच संचालित हॉली डे सुपरफास्ट ट्रेन का कपासन में ठहराव शुरू किया जाए। ताकि लोगों को हरिद्वार जाने के लिए अजमेर से कनेक्टिविटी मिल सके। उपखंड मुख्यालय होने के साथ धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। स्टेशन से करीब 200 गांवों का जुड़ाव है। सांवलियाजी, मातृकुंडिया, शनि महाराज और दीवाना शाह की दरगाह जैसे सुप्रसिद्घ धार्मिक स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। यात्री सुविधा को देखते हुए हॉली डे ट्रेन का ठहराव शुरू किया जाए।
क्चक्चक्च