ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बताई
भास्कर न्यूज - भूपालसागर
राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली के तहत राज्य सरकार द्वारा एक जनवरी से जन्म-मृत्यु का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन वेब पोर्टल शुरू करने पर कार्यशाला आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया बताई।
पंचायत समिति सभागार में सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी शकुंतला चौधरी की अध्यक्षता में सभी रजिस्ट्रार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र, सचिव को सांख्यिकी निरीक्षक विनोद कुमार ने रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बताई। जन्म मृत्यु शाखा प्रभारी राजेंद्र कुमार सोमानी, पंचायत प्रसार अधिकारी गणपतसिंह बड़वा, नंदकिशोर शर्मा, ग्राम सेवक संघ अध्यक्ष मोहम्मद खलील सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारी सभी ग्राम सेवक, पदेन सचिव उपस्थित थे।