जुआ खेलने व हथियार रखने पर छह गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़. कपासन पुलिस ने जुआ खेलते पांच जनों को तथा अवैध हथियार रखने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आईटीआई के पीछे जुआ खेलते हरीश पुत्र टहलराम सिंधी निवासी जवाहर निवासी सिंधी कॉलोनी जिला नीमच हाल कपासन तथा चार अन्य लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। इसी तरह, बस्सी पुलिस ने बिजयपुर तिराहा पर जोधा पटेल की खेड़ी निवासी नगजीराम पुत्र करनिया कंजर को अवैध छुरी रखकर घूमने पर गिरफ्तार किया। दूसरी ओर, भीमलोत निवासी चंपालाल डांगी की ओर से पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक वैन चालक ने बाइक पर सवार उसके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।