राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 को
कपासन. राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को विस क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जाएगा। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कृष्णपालसिंह चौहान ने बताया कि 20 से 25 जनवरी तक मतदाता जागरूकता उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को रामावि कचहरी से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। राउमावि में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। गुरुवार को आरएनटी डिग्री कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार को बीएलओ द्वारा मतदान केंद्र पर आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन के साथ कार्यशाला एवं महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने तथा मतदान प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के संबंध में संगोष्ठी होगी।
क्चक्चक्च