- Hindi News
- संपर्क समाधान पोर्टल से होगी शिकायते दर्ज
संपर्क समाधान पोर्टल से होगी शिकायते दर्ज
गंगरार. एसडीएम हेमेंद्र नागर ने कहा कि संपर्क समाधान पोर्टल से शिकायतें दर्ज की जा सकेगी। आमजन को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए अलग-अलग विभागों में नहीं जाना पड़ेगा। एसडीएम ने यह जानकारी उपखंड स्तरीय गुड गवर्नेंस मीटिंग में दी। उन्होंने बताया कि आमजन आईटी सेंटर पर जाकर वहां स्थित काउंटर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करने वालों को एक रसीद मिलेगी। जिस पर उसका 11 डिजिट का शिकायत नंबर होगा। एसडीएम ने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालय पर एक तकनीकी सहायक की नियुक्ति कर दी है। पूरे महीने में दर्ज शिकायतों की समीक्षा उपखंड कार्यालय में अगले महीने प्रथम गुरुवार को होगी। इस मौके पर ग्राम सेवक, पटवारी, रोजगार सहायक सहित विविध विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे।
क्चक्चक्च