करंट से किसान की मौत
राशमी. थाना क्षेत्र के गारूखेड़ा गांव के बाहर स्थित कुएं पर मोटर चलाने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रेलमगरा थानांतर्गत कुंडिया निवासी शंकरलाल पुत्र किशनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अनुसार वह और उसका भतीजा राजमल ((40)) पुत्र नारायणलाल जगदीशपुरी के कुएं पर सिजारे से खेती करते हैं। बुधवार शाम चार बजे राजमल कुएं की मोटर चलाने गया। वहां स्टार्टर में फाल्ट होने से राजमल करंट लगने से गिर गया। इसका पता चलने पर उसने गांव में परिचितों को फोन किया। राजमल को इलाज के लिए राशमी ला रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अकाल अचानक मौत का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया।
क्चक्चक्च