यहां रोज होता पानी बर्बाद
चित्तौडग़ढ़. उपनगर चंदेरिया में नगर परिषद के वार्ड एक में शीतलामाता चौक में स्थित पीएचईडी की इस टंकी से अक्सर पानी इसी तरह ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। भेरड़ा माइंस से सीधे पाइप लाइन के जरिये इस टंकी को पानी से भरा जाता है।क्षेत्रवासियों के अनुसार विभागीय कर्मचारियों में तालमेल की कमी व लापरवाही के कारण कई बार टंकी पूरी भरा जाने के बाद भी सप्लाई बंद नहीं करने से पानी व्यर्थ बहता रहता है।
फोटो: भास्कर
यहां रोज होता पानी बर्बाद