- Hindi News
- कार्यशाला में दी रोजगार व ऋण संबंधी जानकारी
कार्यशाला में दी रोजगार व ऋण संबंधी जानकारी
चित्तौडग़ढ़. जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आदित्य विक्रम बिड़ला व्यापार सहयोग केंद्र की कार्यशाला का आयोजन गांधीनगर स्थित महेश भवन में सभा अध्यक्ष अशोक काबरा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें व्यापार सहयोग केंद्र के अधिकारी तेज रतन बियानी ने केंद्र के अंतर्गत संचालित माहेश्वरी समाज के बेरोजगार, आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न आयु वर्ग के युवक-युवतियों को केंद्र की कार्य योजना बताकर रोजगार के संबंध में एवं ट्रस्ट के अंतर्गत मिलने वाली ऋण की जानकारी दी। केंद्र से मिलने वाले ऋण के माध्यम से माहेश्वरी स्वजन आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सकें एवं ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकें। सभा अध्यक्ष काबरा ने बताया कि जिले में केंद्र के माध्यम से ऋण कैसे प्राप्त हो एवं ऋण के आवेदन फार्म उपलब्ध कराने, इच्छुक व्यक्ति ऋण प्राप्त कर अपने व्यापार में उन्नति कर सकें। जिले के सभी क्षेत्रों से युवक, युवतियों ने भाग लिया। दिनेश सोमाणी, शैलेंद्र झंवर, जिला माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष भरत लड्ढा, प्रदेश प्रतिनिधि किशनलाल काबरा, प्रेमचंद सोमाणी सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।