पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने सीखी कृषि की उन्नत तकनीकी

महिलाओं ने सीखी कृषि की उन्नत तकनीकी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खेती की नवीन तकनीक पर आधारित महिला कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें पंचायत समिति की 42 खेतीहर महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एसडी धाकड़ ने महिलाओं को प्रशिक्षण का महत्व एवं केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। महिलाओं से अपने घर के आसपास अथवा खेत पर पोषाहार वाटिका लगाने का आह्वान किया। जिससे वर्षभर परिवार को फल, सब्जी की आवश्यकता की पूर्ति कर सकें एवं पोषण स्तर को बढ़ा सकें। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. मंजू उपाध्याय ने पोषाहार वाटिका का महत्व एवं सुरक्षित भंडारण की विधि समझाई।
डॉ. राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बागवानी फसलों का महत्व बताया। रमेशचंद्र आमेटा ने विभाग की योजनाओं एवं कृषकों को देय अनुदान की जानकारी दी। डॉ. सुरेशचंद्र जीनगर ने पशुओं की उन्नत नस्लों व वैज्ञानिक विधि से बकरी पालन की सलाह दी। रामचंद्र डांगी ने मिट्टी का नमूना लेने की विधि, लवणीय व क्षारीय भूमि की पहचान, भूमि सुधार के लिए जिप्सम प्रयोग की सलाह दी। सहायक कृषि अधिकारी आजादसिंह भाटी ने नर्सरी प्रबंधन पर तकनीकी जानकारी दी। अभय बोहरा ने प्रशिक्षणार्थियों को फार्म भ्रमण करवाकर बगीचे, पोषाहार वाटिका एवं फसलों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।