कन्नौज में 26 को पथ संचलन
कन्नौज. भदेसर तहसील के कन्नौज खंड की ओर से गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को कस्बे में पथ संचलन निकाला जाएगा। तहसील कार्यवाह उदयलाल धाकड़ ने बताया कि पथ संचलन 26 जनवरी को राउमावि प्रांगण से दोपहर दो बजे प्रारंभ होगा, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस स्कूल प्रांगण में पहुंच कर संपन्न होगा। समापन पर हिन्दू संगम सम्मेलन का भी आयोजन होगा।