पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल बाद भी नहीं मिली राहत

एक साल बाद भी नहीं मिली राहत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी व मंडफिया में आयोजित हुई चौपाल
चित्तौडग़ढ़. पंस क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरी में बुधवार को एसडीएम पुष्पेंद्रसिंह शेखावत की उपस्थिति में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।शिविर में ग्राम रिठोला निवासी विधवा धर्मकुंवर की उसके दो नाबालिग बच्चों के एक वर्ष पूर्व आयोजित शिविर में पालनहार के आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक राशि नहीं आने की शिकायत पर एसडीएम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को शीघ्र इसका समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने देवरी से घाघसा व देवरी से रिठोला संपर्क सड़क नहीं होने से परेशानी होने, ग्राम ठुकरावा में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने, ग्राम देवरी के राजकीय सीनियर स्कूल व प्राथमिक स्कूल में पर्याप्त कमरों के अभाव में बच्चों को हो रही परेशानी से एसडीएम का ध्यान आकर्षित कराया। तहसीलदार सीमा खेतान, सरपंच गलकूबाई सहित विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
सांवलियाजी. मंडफिया पंचायत में एसडीएम वंदना खोरवाल, सरपंच कन्हैयादास वैष्णव की उपस्थिति में चौपाल लगी। जिसमें समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया गया। पंच नारायण गुर्जर, ओम छीपा, सुनील लोढ़ा ने देवकी सदन धर्मशाला से आवरीमाता रोड पर हो रहे अतिक्रमण हटाने तथा ग्रेवल सड़क बनाने की मांग की। जिस पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। पंच अनिल तिवारी ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीनियर विद्यालय तथा पशु चिकित्सालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग का ज्ञापन दिया। वरिष्ठ नागरिक उदयलाल शर्मा ने रसोई गैस की कस्बे में आपूर्ति की मांग की। एसडीएम ने बताया कि वर्तमान में एजेंसी से आपूर्ति संभव नहीं है, कस्बे में गैस एजेंसी स्वीकृत कराने के प्रयास किए जाएंगे। श्रवण तिवारी ने कस्बे के हीरालाल गुर्जर, पप्पू तेली हत्याकांड व चामुंडामाता मंदिर में चोरी के मामले में कार्रवाई तेज करने की मांग की। अमरपुरा गांव के लोगों ने कस्बे से अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन दिया। वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, बीपीएल चयन के आवेदन प्राप्त हुए। तहसीलदार रमेश बहेडिय़ा, नायब तहसीलदार ज्ञानचंद दलाल, विद्युत निगम के एईएन महेंद्र चौहान, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. जाहिर मोहम्मद, आयुर्वेद चिकित्सक महेंद्र जाजोरिया, महिला पर्यवेक्षक मंजू कोठारी, सचिव महेंद्र जैन, पंस के एईएन जयप्रकाश श्रीमाली, दिनेश विजयवर्गीय सहित ग्रामीण उपस्थित थे।