बोस व ठाकरे को याद किया
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
नेताजी सुभाषचंद बोस व की जयंती पर गुरुवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम हुए। साथ ही शिवसैनिकों ने बाला साहब ठाकरे की जयंती
भी मनाई।
जिला मुख्यालय पर शिवसेना के जिला प्रमुख राधेश्याम गावरी के नेतृत्व में बाला साहब ठाकरे व सुभाषचंद बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिवसैनिकों ने दुर्ग स्थित प्रथम द्वार पाडनपोल पर बाघ साहब की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इसके बाद शिवसैनिक जुलूस के रूप में मिठाई बाजार, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा व बाला साहब ठाकरे के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर जयकारे लगाए। शिवसेना जिला प्रमुख व जिला महामंत्री के पद पर दुर्गेश लक्षकार, जिला उपप्रमुख एडवोकेट विजय पुरोहित, जिला सचिव देवराज लोठ, निम्बाहेड़ा तहसील प्रमुख मुकेश नायक को नियुक्त कर नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला संगठन प्रमुख गोपाल वेद, जिला महासचिव भैरूलाल रजक, जिला प्रवक्ता एडवोकेट विक्रम शुक्ला, जिला सचिव कैलाश सेन, उपजिला प्रमुख कपासन विस क्षेत्र पंकज सेन, उपजिला प्रमुख मदन खटीक डूंगला, तहसील प्रमुख भूपालसागर घनश्याम विजयर्गीय, शिवाजी व्यायामशाला प्रमुख रमेश भांड, ऑटो चालक संगठन प्रमुख प्रहलाद साहू सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
इधर, मेवाड़ नवनिर्माण सेना की ओर से भी बोस व ठाकरे की जयंती मनाई गई। जिला प्रवक्ता पवन जागा ने बताया कि जिलाध्यक्ष धर्मेश भारती ने बोस व ठाकरे के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री शंकर लोठ, व्यायामशाला जिलाध्यक्ष अभिनेंद्रसिंह पडि़हार, जिला महासचिव सूर्यभानसिंह खोर, मजदूर सेना अध्यक्ष रामेश्वरलाल जाट, गोरक्षा अध्यक्ष किशन वैष्णव, विद्यार्थी सेना अध्यक्ष मोनू सुखवाल, नगर अध्यक्ष शुभम सेन, गोरक्षा नगर अध्यक्ष जीतू शाह, व्यायामशाला नगर अध्यक्ष पंकज जागा सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
बिनोता. कस्बे के राउमावि में सुभाषचंद बोस की जयंती प्रधानाचार्य मोहम्मद राशिद की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य वक्ता व्याख्याता अरविंद भारद्वाज थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित वरिष्ठ शिक्षक कन्हैयादास वैष्णव, वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल लौहार, रीटा कृपलानी, गौरी भटनागर मौजूद थे। साहित्यिक प्रकोष्ठ प्रभारी हीरालाल लौहार के निर्देशन में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता कर्तव्य बोध पखवाड़े के तहत हुई। निबंध में चेतना भारद्वाज, कृष्णा बैरागी, पायल सुथार, विचार संकलन प्रतियोगिता में मनीषा भारद्वाज, सोनू कुमावत, आरिफा मरियम, ललिता भील, पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी सोनी, पूजा दर्जी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
निम्बाहेड़ा. नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर नगर में विविध कार्यक्रम हुए। गुरुवार सुबह 11.30 बजे सुभाष चौक सब्जी मंडी में स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों व सुभाष सांस्कृतिक संस्थान से जुड़े हुए पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। भाजपा प्रवक्ता रवि मोदी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रहलादराय सोनी, डॉ. जेएम जैन, कन्हैयालाल बंब, लेखराज पटवारी, सुरेश खेरोदिया, उमेश तोतला, रविशंकर बाहेती, गोपाल कुमावत, रानी लोढ़ा, चंद्रमोहन गुप्ता, वीरेश चपलोत, ईओ जयदेवसिंह राठौड़, रामलाल बैरवा, छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्कर धाकड़ सहित कार्यकर्ता व नपा पदाधिकारी उपस्थित थे। इधर, विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने एक संदेश में कहा कि देशवासी नेताजी के इस योगदान को कभी नहीं भुला सकते। एबीवीपी द्वारा सब्जी मंडी चौराहा पर बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुभाष जयंती मनाई गई। कॉलेज इकाई अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ने बताया कि कॉलेज में सभा आयोजित कर बोस की जीवनी पर चर्चा की गई। इस मौके पर परिषद के कैलाश जाट, महेंद्र जाखड़, छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्कर धाकड़, जेठाराम भांबी, अमित जैन, योगेंद्रसिंह, आशीष आमेटा सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट एवं भोजन का वितरण सुभाष सांस्कृतिक संस्थान एवं श्री सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष प्रतापसिंह पंवार, लक्की आहुजा, रमेश बोडाणा, भंवरलाल सोलंकी, रामलाल बोडाणा, रोशन राठौड़, मुकेश माली, हेमंत धोबी एवं श्री सेवा संस्थान के पूर्व विधायक अशोक नवलखा, रवि मोदी, संतोष उपस्थित थे।
गंगरार. मातेश्वरी नवयुवक मंडल गंगरार की ओर से सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता मातेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल साहू ने की। विशिष्ट अतिथि एनवाईसी योगेंद्र तेली थे। तेली ने सुभाष चंद बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मतदाता जागरुकता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। राजू खटीक, दीपक अजमेरा, अशोक आचार्य, अर्जुन खटीक, कमल सालवी, रतन तेली, चेतन तेली, किशन माली, नंदलाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं बजरंग दल की ओर से भी सुभाषचंद्र बोस व बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता हिन्दू हेल्प लाइन के जिला सहसंयोजक गोपाल पाराशर ने की व मुख्य अतिथि बजरंग दल जिला सहसंयोजक कमलेश वैष्णव थे। सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिव सोनी, राजेंद्र सालवी, भैरू बरतरिया, मनीष शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।