सेमिनार में हुई कराधान विषयों पर चर्चा
चित्तौडग़ढ़. सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की चित्तौडग़ढ़ शाखा की ओर से गुरुवार को सीए सदस्यों के लिए टैक्स सेमिनार आयोजित हुआ। इसमें कर सलाहकार भी शामिल हुए। विशेषज्ञों ने सदस्यों की शंकाओं का समाधान किया। मुख्य अतिथि सीआईआरसी के सचिव मनीष बोरड़ थे। सेमिनार में कर विशेषज्ञ जयपुर के विवेक चत्तर, जतिन हरजाई, यश लढ्ढा ने कैपिटल गेन, वक्र्स कान्ट्रेक्ट, सर्विस टैक्स एवं टीडीएस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। स्वागत भाषण ब्रांच चेयरमैन आरके न्याति एवं आभार सचिव सुनील राठी ने जताया। सेमिनार में हाल में सीए बनीं सुरभि सोमानी का सम्मान किया बश्स। इस मौके पर डॉ. आईएम सेठिया, जगदीश राठी, सुरेश काबरा, गोपाल मूंदड़ा, अशोक सोमानी, अंकुर गोयल, नीरव दोशी, राकेश न्याति, पुनीत भड़कत्या, राकेश शिशोदिया, गिरिराज गर्ग, कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष रामपाल काबरा, शांतिचंद्र मेहता, राजेंद्र तातेड़, अरुण जैन व अशोक न्याति मौजूद थे। संचालन नीरव दोषी ने किया।
क्चक्चक्च