कपासन में पथ संचलन 25 को
भास्कर न्यूज - कपासन
आदर्श विद्या निकेतन मावि के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में 25 जनवरी को पथ संचलन निकाला जाएगा। संचलन सुबह 10.30 बजे झंवरों के मोहल्ले से शुरू होगा, जो सुनारिया मंदिर चौक, ज्ञान निकेतन, पायकों का मोहल्ला, जाट मोहल्ला, नाइयों का मोहल्ला, बोहरवाड़ी, सदर बाजार, पीपली बाजार, चारभुजा गली, ब्रह्मपुरी मोहल्ला, शिवाजी चौक, संतोषीमाता मंदिर, कुम्हार मोहल्ला, लोड़किया चौक, खारी बावड़ी के बालाजी, पुराना बस स्टैंड, पुराना उदयपुर रोड, प्रताप चौराहा, पांच
बत्ती चौराहा से होता हुआ रामद्वारा में संपन्न होगा।