पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंस सदस्यों को समझाया नेतृत्व विकास का तरीका

पंस सदस्यों को समझाया नेतृत्व विकास का तरीका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
पंचायत समिति के सदस्यों व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की पंचायतीराज संस्थाओं में जेंडर संवेदीशासन के लिए नेतृत्व विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को प्रधान पुष्पा जाट की उपस्थिति में पंस सभागार में हुआ। बीडीओ कालूराम मीणा ने बताया कि कार्यशाला में संभागियों को जेंडर व विकास, जेंडर आधारित विकास नियोजन के लिए उपलब्ध संसाधन व बाधाएं, महिला सशक्तिकरण, महिला संरक्षण से संबंधित कानून की जानकारी दी गई। बीसीएमओ हरीश उपाध्याय, बीईईओ अनिल पोरवाल, प्रशिक्षक योगेश भोजवानी, भंवरलाल सोनी, विकास अग्रवाल, जेपी दशोरा सहित पंस सदस्य व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।