पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन जन्म मृत्यु पंजीयन का दिया प्रशिक्षण

ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन का दिया प्रशिक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
राजस्थान सरकार के एक जनवरी से जन्म मृत्यु पंजीयन ऑनलाइन किए जाने के निर्देशानुसार नगर परिषद एवं बाल चिकित्सालय का जन्म मृत्यु पंजीयन प्रशिक्षण सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी शकुंतला चौधरी की अध्यक्षता में कार्यालय के सभाकक्ष में हुआ। जिसमें जन्म-मृत्यु का पंजीयन ऑनलाइन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आमजन की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रमाणपत्र के लिए जिले के सभी रजिस्ट्रारों को मेल आईडी दी गई है। सांख्यिकी निरीक्षक विनोद गन्ना ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। किसी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001806785 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बाल चिकित्सालय के डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, रमेशचंद्र चौहान, शांता देवी लोठ, मनोज कुमारी चौधरी, वंदना दशोरा, पूजा चौहान उपस्थित थे।