- Hindi News
- किसी ने बनाए चित्र तो किसी ने रखा पक्ष, विपक्ष
किसी ने बनाए चित्र तो किसी ने रखा पक्ष, विपक्ष
भास्कर न्यूज - कपासन
आरएनटी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
प्राचार्य डा. आरएल मारु ने बताया कि एसडीएम के निर्देशानुसार एनएसएस के तत्वावधान में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में उपखंड स्तरीय मतदाता जागरुकता एक परिदृश्य विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें आरएनटी पीजी कॉलेज की आशमा शेख, नीलोफर बानू, सिद्धार्थ व्यास ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को सदन की सहमति में चुनाव प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए, विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम स्थान कॉलेज की पायल सोनी ने, द्वितीय स्थान रेखा दाधीच व तृतीय स्थान पर बीएड की छात्रा सुनीताकुमारी कुमावत रही।
भूपालसागर. 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता दिवस मनाया जाएगा। कपासन एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वर्ष 2013 में चुनाव संबंधी कार्य तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र से चयन कर बीएलओ का नाम व उनके कार्यों के संबंध में जानकारी भिजवाने के निर्देश तहसीलदार कपासन, राशमी, भूपालसागर व नायब तहसीलदार भादसोड़ा को दिए गए। 25 जनवरी को राउमावि भूपालसागर में दोपहर एक बजे कार्यक्रम होगा।