पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह माह तक यौन शोषण, मामला दर्ज

छह माह तक यौन शोषण, मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशमी. भालोटां की खेड़ी निवासी विवाहिता ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ छह महीने तक यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने कालूराम पुत्र छीतरमल जाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अनुसार उसका पति यूपी में आइसक्रीम का व्यवसाय करता है और वह ससुराल में अकेली रहती थी। वह रोज सुबह चार बजे गोराजी के मंदिर में दर्शनार्थ जाती थी। करीब छह माह पूर्व मंदिर के पास रहने वाले कालूराम ने चाकू की नोक पर धमकाया और ज्यादती की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। 18 जनवरी को उसका पति घर आया तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद 19 जनवरी की सुबह भी आरोपी कालूराम ने उससे ज्यादती की।