बाइक ट्रेलर से टकराई युवक की मौत
चित्तौडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़-भीलवाड़ा फोरलेन पर नरपत की खेड़ी पुलिया के पास ओवरटेक करते समय बाइक सवार ट्रेलर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीछे बैठा युवक घायल हो गया। सदर थाना सीआई सुरेंद्रसिंह राणावत ने बताया कि निम्बाहेड़ा मार्ग की ओर से आ रही बाइक ने नरपत की खेड़ी पुलिया से पहले ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान सामने से कोई वाहन आने से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और बाइक का पिछला हिस्सा ट्रेलर के अगले हिस्से से टकराकर घूम गई। इससे बाइक सवार कपासन थाना क्षेत्र के तुर्किया कलां निवासी गोपाल ((20)) पुत्र कन्हैयालाल टांक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी कैलाशचंद्र घायल हो गया। सूचना पर हैड कांस्टेबल देवीलाल सेन मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।