पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने घर से सवा दो लाख का माल पार

सूने घर से सवा दो लाख का माल पार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
शहर में किला रोड पर स्थित एक सूने घर से गुरुवार रात चोर करीब सवा दो लाख रुपए कीमत के सोने के गहने व नकदी उड़ा ले गए। आदर्श स्कूल के पास रहने वाले विद्युत निगम के कर्मचारी गोपाल पारीक व उनका परिवार रात करीब पौने आठ बजे क्षेत्र में ही किसी परिचित के यहां शादी समारोह में गए थे। करीब एक घंटे बाद लौटे तो कमरे व आलमारी के ताले टूटे हुए थे। चोर करीब छह तोले सोने के जेवर तथा करीब 50 हजार रुपए नकद उड़ा ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।