पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल काटने, मारपीट पर मामला दर्ज

बाल काटने, मारपीट पर मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. चंदेरिया थाना क्षेत्र के रामाखेड़ा गांव में एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट व बाल काटने के मामले में चंदेरिया पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चंदेरिया सीआई राजेश शर्मा ने बताया कि गंगरार थाना क्षेत्र के दल्ला का खेड़ा निवासी नारायणलाल पुत्र गोपीलाल अहीर की रिपोर्ट पर रामाखेड़ा निवासी राधेश्याम रैगर, मांगीलाल अहीर, नानूराम, मांगीलाल, छोगा समेत अन्य लोगों के खिलाफ भादसं की धारा 341, 323 व 384 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई हफीजुर्रहमान को सौंपी गई है। गौरतलब है कि नारायणलाल अहीर ने एसपी के नाम परिवाद देकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे षड्यंत्र पूर्वक खेत पर ले जाकर उससे सोने का मांदलिया, कान के लौंग, मोबाइल व पर्स आदि छीन लिए। उसके सिर के बाल काटकर मारपीट की गई।