दूसरे दिन भी रही नव चेतना धूम
निम्बाहेड़ा कॉलेज में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव नवचेतना धूम-2014 के दूसरे दिन शुक्रवार को भी साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। मुख्य अतिथि आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. जीएल अरोड़ा थे। सीआई सुरेंद्रसिंह राणावत ने विद्यार्थियों को अनुशासित व्यवहार से पहचान बनाने की बात कही।
प्राचार्य प्रो. एसके ठक्कर ने बताया कि आशुभाषण में प्रथम जितेंद्र शर्मा, द्वितीय दिनेशचंद धाकड़, तृतीय मोहम्मद अब्बास नीलगर, मिमिक्री में प्रथम वैभव सेन व शुभम अगाड़ी एवं द्वितीय अशोक नायक, विचित्र वेशभूषा में प्रथम बलवंत सिंह, द्वितीय सोनू छीपा एवं तृतीय उचित चौबीसा, पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम शांतिलाल लोहार, द्वितीय नीतू चूंडावत व अशोक नायक एवं तृतीय वीरेंद्र शक्तावत, एकल नृत्य में प्रथम ज्ञाता प्रजापत, रजनी कन्नौजिया, द्वितीय वैभव सेन एवं तृतीय शांतिलाल लुहार एवं हिमांशु शुक्ला रहे। संचालन प्रो. एसके कंग एवं संबोध गोस्वामी ने किया। आभार डॉ. आरसी जैन एवं प्रतियोगिता संयोजक आरएस जगरवाल ने व्यक्त किया।
निम्बाहेड़ा. राजकीय कॉलेज में छात्रा परिषद प्रभारी पूनम कुमावत के नेतृत्व में विविध प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्य एमडी मूंदड़ा ने बताया कि सलाद सज्जा में प्रथम स्थान पर शगुफ्ता बी-मिताली शर्मा व आकांक्षा लोढ़ा-स्मिता काकड़े, दूसरे स्थान पर करिश्मा पहाडिय़ा-आयशा बी एवं तृतीय स्थान पर अलविरा शेख-आशना चांवला रही। कार्ड बोर्ड प्रतियोगिता में प्रथम आकांक्षा-स्मिता, दूसरा स्थान टीना सुथार व अमरीन मंसूरी एवं तीसरा स्थान अलविरा शेख व नेहा पालीवाल ने प्राप्त किया। कक्ष सज्जा में प्रथम स्थान मिनहाज एवं ग्रुप, दूसरा स्थान पूजा एवं ग्रुप, तीसरा स्थान सुप्रिया एवं ग्रुप ने प्राप्त किया। निर्णायक शैलेंद्र, आरएस पंवार, डॉ. दीपक पंचोली, डॉ. देवाराम व अलका टांक रही।
> चित्तौडग़ढ़. महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शुक्रवार को प्रस्तुति देते हुए छात्रा व उपस्थित विद्यार्थी।