पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा केंद्रों से 12 सौर प्लेटें चोरी

सेवा केंद्रों से 12 सौर प्लेटें चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन. थाना क्षेत्र के गोराजी का निम्बाहेड़ा व मुंगाना स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्रों से सौर ऊर्जा की 12 प्लेटें चोर चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार गोराजी का निम्बाहेड़ा में गुरुवार रात राजीव गांधी सेवा केंद्र की छत पर लगी सौर ऊर्जा की सभी आठ तथा मुंगाना के केंद्र पर भी लगी आठ में से चार प्लेटें चोर ले गए। ये दोनों ही राजीव गांधी सेवा केंद्र फोरलेन के पास ही स्थित हैं। केंद्र पर चौकीदार भी रहता है, मगर चोर नजर बचाकर छत पर लगी प्लेटें चुरा ले गए। ग्राम पंचायतों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।