- Hindi News
- चलती ट्रकों से माल चुराने का आरोपी गिरफ्तार
चलती ट्रकों से माल चुराने का आरोपी गिरफ्तार
कपासन. थाना क्षेत्र में हाइवे पर चलती ट्रक से माल चुराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चार मई 2013 को चलती ट्रक से माल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी नीमच के गांव कनावटी निवासी मुकेश पुत्र गोविंदराम गायरी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को मुकेश गायरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बताया गया की मुकेश सहित अन्य आरोपियों ने चलती ट्रक से कपड़ों की गांठें चुरा ली थी। इस मामले के दो आरोपी मध्यप्रदेश के ही मंदसौर जिले के निवासी दशरथ गायरी व गोपाल बावरी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
क्चक्चक्च