पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर गिरी फुहारें, ठिठुरन जारी

फिर गिरी फुहारें, ठिठुरन जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
मौसम के मिजाज अभी भी पूरी तरह सही नहीं है। शुक्रवार को भी दोपहर तक बादलों के साथ ठिठुरन का दौर रहा। इस दौरान एकाध बार फुहारें भी गिरी तो लोग वापस मावठ से आशंकित हो गए। दो दिन की छुट्टी के बाद स्कूल के लिए निकले छोटे बच्चों को परेशानी हुई।
शुक्रवार तड़के से आसमान घने कोहरे से घिर उठा। सुबह देर तक कोहरा तो छंटने लगा, पर बादल बने रहे। लोग बाहर निकलने से हिचकते रहे। दोपहर करीब १२ बजे के आसपास सूरज निकला तो थोड़ी राहत मिली। हालांकि बाद में फिर अधिकांश समय बादलों का डेरा बना रहा। इस कारण लोगों को गर्म कपड़ों से लकदक रहना पड़ा।
गौरतलब है कि मंगलवार को जोरदार मावठ के बाद कलेक्टर ने पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए दो दिन अवकाश घोषित कर दिया था। इन छुट्टियों के समाप्त होने तथा अब पढाई को भी जरूरी मानकर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल तो भेजा, पर मौसम के मिजाज देख पूरा एहतियात बरता गया।



> चित्तौडग़ढ़. दो दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार सुबह ठंड से बचाव कर स्कूल वाहन में जाते हुए छोटे बच्चे।