पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में दी महिला कानून की जानकारी

कार्यशाला में दी महिला कानून की जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूपालसागर. पंचायत समिति सभागार में जेंडर संवेदी शासन पर दो दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों संबंधी कानून की जानकारी दी गई। प्रधान पुष्पाकंवर भाटी की अध्यक्षता में सदस्यों व अधिकारियों ने भाग लिया। बीडीओ भगवानसहाय बैरवा ने बताया कि सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सुनीलकुमार झा ने बाल विवाह, दहेज प्रथा समेत अन्य महिला संबंधी कानून की जानकारी दी। प्रधान ने पंस मुख्यालयों पर बालिका महाविद्यालय खोलने का सुझाव दिया। जल संसाधन विभाग के एईएन विक्रमसिंह राणावत, पूर्व पंस सदस्य प्रतापसिंह भाटी, एबीईईओ मदनलाल ने भी विचार रखे। भ्रूण हत्या संबंधी फिल्म उसका आना भी दिखाई गई। सभागार में ही पंचायतीराज रिफ्रेशर अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यशाला प्रधान पुष्पाकंवर, सुनीलकुमार झा, तहसीलदार प्रभुलाल जैन की मौजूदगी में संपन्न हुई।