पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया कोई जिला

लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया कोई जिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
चिकित्सा एवं परिवार कल्याण सेवाओं के तहत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में राज्य का एक भी जिला नवंबर तक वांछित लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सका। हालांकि पांच जिले थोड़ी बेहतर स्थिति जरूर में है। इसमें तीसरी रैंक के साथ चित्तौडग़ढ़ जिला भी शामिल है। दिसंबर की रैंकिंग अभी जारी नहीं हुई है, पर इसमें जिले ने 76 प्रतिशत के मुकाबले 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया।
सरकार ने एक साल तक के सभी बच्चों के पूर्ण टीकाकरण के लिए सभी जिलों को नवंबर तक 66.68 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए थे। प्रति महीने मानिटरिंग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नवंबर तक राज्य का कोई भी जिला इस लक्ष्य को नहीं छू पहुंच पाया। कुछ जिले इसके करीब जरूर है। नवंबर तक पहली रैंक हनुमानगढ़ जिले ने 62.91 प्रतिशत लक्ष्य के साथ हासिल की। दूसरे नंबर पर सिरोही 62.10 प्रतिशत के साथ दूसरे, चित्तौडग़ढ़ 60.91 प्रतिशत के साथ तीसरे, भरतपुर 60.52 प्रतिशत के साथ चौथे एवं चूरू 59.81 प्रतिशत के साथ पांचवे नंबर पर है। उदयपुर संभाग में मात्र चित्तौडग़ढ़ जिला ही सम्मानजनक स्थिति में है। हालांकि दिसंबर तक की रैंक अभी जारी नहीं हो पाई है, लेकिन इस महीने में चित्तौडग़ढ़ जिले ने 76 प्रतिशत के मुकाबले 70 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया है। जिले के चिकित्सा विभाग ने राज्य में पहली रैंक प्राप्त करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
इस आधार पर बनती है रैंक: आरसीएचओ डॉ. आशीष कांठेड के अनुसार जन्म के नौ महीने बाद बच्चे के मिजल्स का टीका लगाया जाता है। इसका मतलब ही बच्चे का पूर्ण टीकाकरण होना माना जाता है। मिजल्स से पहले बीसीजी, पोलियो डोज, हैपेटाइटिस बी, डीपीटी के टीके लगते है।