पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती रैली तीन से

सेना भर्ती रैली तीन से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चित्तौडग़ढ़
भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमंद और चित्तौडग़ढ़ जिले के पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया तीन से नौ फरवरी तक रामपाल उपाध्याय स्टेडियम तिलक नगर भीलवाड़ा में होगी। जिसमें चित्तौडग़ढ़ जिले की भर्ती तीन फरवरी को होगी।
निदेशक सेना भर्ती कार्यालय कोटा ने बताया कि भर्ती रैली कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं सुचारू संपादित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाइल नंबर 9829983322 है। इसके लिए कमरा नंबर 85 में स्थापित हेल्पलाइन कक्ष के दूरभाष नंबर 01472-247997 एवं टोलफ्री नंबर 1077 हैं।
नोडल अधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा सेना भर्ती रैली, भीलवाड़ा-फरवरी 2014 टोकन जारी किया जाएगा। सभी तहसीलदारों को सेना रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को मूल निवास की जांच के बाद ही टोकन जारी करने के निर्देश दिए हैं। जारी किए गए टोकन की संख्या से एक फरवरी को जिला एवं उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।